तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे इस वर्ष चौथी बार जोत जवारा की स्थापना किया गया है। जिसमे 123 जोत जलाये गये हैं। इस अवसर यहां रोज माता रानी की सुबह शाम विधि-विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की जारही है।
बता दे कि आज यहां दुर्गाष्टमी मनाया गया। जिसमे अवसर पर विशेष हवन-पूजन किया गया। वही देवी के रूप में क्वारी कन्याओं की पूजा, श्रृंगार कर, भेट देकर अपने अपने हाथो से भक्तो ने भोग कराये। जिसमे इस अवसर पर अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के फंक्शन हैड टेक्निकल राजिव सिंगल सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप मे विराजमान रहे। साथ ही एच आर फैक्शनल हैड देवाशीष राय चौधरी , फैक्शनल हैड वित्त सुनंदा बासु ,फंक्शन हैड माइंस ए के सिन्हा सपत्नीक, के आलावा विभाग प्रमुखों मे विवेक बघेल सपत्नीक, ई आर हैड उदय लाल सपत्नीक, अशोक मिश्रा के साथ सभी विभाग प्रमुख व सेक्शन हैड की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे भक्तो ने माता रानी को भोग-प्रसादी अपने हाथो से बने प्रसाद चढाये। जिसे महाप्रसाद के रूप मे वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी देवी भक्तो के साथ अधिकारियो कर्मचारियों, कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

