लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर आयोजित जनता दर्शन में 200 से अधिक लोगों की फरियादें सुनीं। उन्होंने अफरों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायतें आ रही हैं उनका संवेदनशीलता और समय से निस्तारण करें। जनता दर्शन में जमीन कब्जे की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि गरीब की जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि विवेकाधीन कोष से पूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान लोगों के साथ आए बच्चों से मिलकर उन्होंने उन्हें चॉकलेट और आशीर्वाद भी दिया। सीएम योगी तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए हुए हैं। उधर, दिल्ली के ठग रवींद्र सोनी को कानपुर पुलिस ने 6 दिन के रिमांड पर ले लिया। उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस उससे पूछताछ शुरू करेगी। आरोपी को 42 लाख रुपए की ठगी मामले में कोतवाली पुलिस देहरादून से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद उसकी ठगी के किस्से खुले तो पुलिस के भी होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एसआईटी को अब तक करीब 700 लोगों से 1500 करोड़ रुपए ठगे जाने की जानकारी मिली है। ठग रवींद्र की 20 सेल कंपनियों की जानकारी पुलिस को मिली है। उसके खातों की संख्या भी 22 से बढ़कर हो गई 26 हो गई गई है।
अवैध कब्जों को लेकर योगी सख्त

