वजन त्यौहार बच्चों के पोषण और स्वास्थ के लिए संजीवनी है रानी जैन

महिला बाल विकास विभाग ने बच्चों और माताओं को किया जागरूक

तिल्दा.महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तिल्दा नेवरा में “वजन तिहार” का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की निगरानी के उद्देश्य से इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं लंबाई मापी जा रही है, ताकि कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर पोषण सहायता और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।अभियान के दौरान गर्भवती एवं माताओं की भी स्वास्थ्य जांच की जा रही है तथा उन्हें संतुलित आहार और पोषण संबंधी जानकारी दी गई जिसमें वार्ड के पार्षद सतीश निषाद एवं पार्षद रानी सौरभ जैन मुख्य रूप से उपस्थित रही

रानी सौरभ जैन ने कहा कि माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार खिलाने पर जोर दिया ताकि उनका वजन और स्वास्थ्य बेहतर हो सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाना है।

इस आयोजन में सुपरवाइजर मियंका तिवारी आंगनबाडी कार्यकर्ता राजेश्वरी साहू ,सहायिका शांति पाल, मितानिन बीमा साहू एर्व वार्ड की उपस्थि महिलाएं सुमन साहू , सावित्री यादव, बृहस्पति, गीता निषाद, प्रीति निषाद, रेणुकायादव इंदु यादव, सुषमा यादव लताआदि माहिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *