करांची। ईरान और अमेरिका-इजरायल के युद्ध के बीच पाकिस्तान में फ्यूल का बड़ा संकट पैदा हो गया है। ऐसे में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अपनी जनता से साफ कह दिया है कि पेट्रोल-डीजल समेत बाकी फ्यूल का इस्तेमाल सीमित कर दें। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला किया गया है कि सरकारी अधिकारियों के पेट्रोल खर्च में भी कंट्रोल किया जाएगा। पाकिस्तान की सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों को चार दिन का कार्य सप्ताह घोषित करने का आदेश दे दिया है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि जिन विभागों में संभव हो उनमें 50 फीसदी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवाया जाए।
ईरान युद्ध के बीच तेल संकट से पस्त हो गया पाकिस्तान

