जसीम कुरैशी
छुरिया पूरे प्रदेश में यूरिया खाद की कमी के चलते जमकर कालाबाजारी की जा रही है, राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखण्ड में यूरिया खाद की अवैध बिक्री करने की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी कृषि राजनांदगांव, खाद्य निरीक्षक जी. पी. सहारे के नेतृत्व एवं पुलिस थाना छुरिया के सहयोग से ग्राम कल्लू बंजारी में गीतेश पटेल किराना स्टोर्स में छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें बिना लाइसेंस के मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करते पाया गया. किराना दुकान से छः बोरी यूरिया खाद तथा माइक्रोलाइजर खाद बरामद की गई. जिस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (3,7) के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खाद्य निरीक्षक जी. पी. सहारे को कल्लू बंजारी में यूरिया खाद की बिना लाइसेंस अवैध बिक्री की शिकायत मिलने पर स्वयं खाद निरीक्षक द्वारा ग्राहक बनकर गये गीतेश पटेल किराना स्टोर्स कल्लू बंजारी के संचालक गीतेश कुमार पटेल द्वारा 900 में एक बोरी यूरिया 45 कि.ग्रा. तथा एक पैकेट माइक्रोलाइजर 4 किलो दिया गया जिसके बाद कृषि विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही की सभी ने प्रशंसा की है और सराहा है।