मुजफ्फरनगर में इलाज कराने गई लड़की से क्लीनिक में रेप, पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम को अपने क्लीनिक में 19 वर्षीय महिला मरीज से बलात्कार करने के आरोप में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. इस वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की बीमार थी. इसलिए अपने छोटे भाई के साथ क्लीनिक गई थी. वहां पहले उसे परेशान किया गया, फिर उसके बाद आरोपी डॉक्टर ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.
इस दौरान पीड़िता के भाई ने विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ किसी तरह से वहां से भागकर घर पहुंची. वहां उसने परिजनों को आपबीती सुनाई.
सर्किल ऑफिसर (सीओ) रविशंकर ने रविवार को बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *