नई दिल्ली। ्केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में, जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) दरों में बड़े बदलावों की घोषणा की थी, जो 22 सितंबर से लागू हो रहे हैं। इन बदलावों को ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स’ या ‘जीएसटी 2.0’ का नाम दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य कर प्रणाली को सरल बनाना और आम जनता के लिए रोजमर्रा की वस्तुओं को सस्ता करना है।
इन बदलावों के तहत, जीएसटी के चार प्रमुख स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) को घटाकर दो मुख्य स्लैब (5% और 18%) कर दिया गया है। इसका मतलब है कि 12% और 28% जीएसटी वाले सामानों को अब क्रमशः 5% और 18% के स्लैब में शामिल कर दिया गया है और विलासिता वाली वस्तुओं पर एक नया, 40% का स्लैब लागू किया गया है ताकि इनकी खपत को कम किया जा सके।
कल से लागू हो रही हैं जीएसटी की नई दरें

