असम प्रदेश में चुनाव प्रचार कर वापस आये सुशील शर्मा
भाटापारा -अखिल भारतीय काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं असम प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह भँवर ने भाटापारा कृषि ऊपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा को असम प्रदेश के दरंग जिला में राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया था,अपनी नियुक्ति के पश्चात सुशील शर्मा 8 फ़रवरी से लेकर 28 अप्रैल तक तथा 19 मार्च से लेकर 8 अप्रैल तक लगभग 39 दिवसीय असम प्रदेश के दरंग जिला मंगलदाई में रहकर काँग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रिजुमोनी तालुकदार का जोरशोर से सघन चुनाव प्रचार किया है।
सुशील शर्मा ने वापस आने पर बताया कि इस बार असम प्रदेश में काँग्रेस पार्टी गौरव गोगाई के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है पूरे प्रदेश में काँग्रेस के पक्छ में जोरदार लहर चल रही है जनता जनार्दन प्रदेश में परिवर्तन करने को आतुर दिखाई दे रहे है,भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा अपनी तानाशाही नीतियों के कारण जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुके है।
सुशील शर्मा ने अपनी सजग और जुझारू कार्यशैली के अनुरूप ईमानदारी और सक्रियता पूर्वक कार्य कर वापस गृह निवास भाटापारा आ चुके है।

