तिल्दा नेवरा में दुर्गोत्सव की धूम

जगह जगह माता की प्रतिमा स्थापित

राजस्व मंत्री सांसद मंत्री विधायक पहुंचे श्याम भजन सुने

 

तिल्दा नेवरा में इस वक्त नगर ही नहीं ग्रामीण अंचल में भी माता की भक्ति और जयकारों से तिल्दा नेवरा भक्ति मय बन चुका है भक्त जहां प्रतिस्पर्धा में बड़े बड़े आयोजन भोग भंडारे का आयोजन कर रहे वही देश के सुप्रसिद्ध कलाकार भजन गायकों को आमंत्रित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखे हुए है

भक्ति के इस महा नव रात्रि पर्व में सांस्कृतिक आयोजन ऐतिहासिक हो रहे है और इन आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री सांसद सहित सब कोई भक्ति वातावरण में झूम रहे है

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गत रात्रि तिल्दा के सौरभ पार्क (गरबा ग्राउंड) में आयोजित श्याम रस कीर्तन, विशाल संगीतमय भजन कार्यक्रम में शामिल हुआ।

इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल जी ने अपनी मधुर वाणी से बाबा श्री खाटू श्याम जी के भजन सुनाकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सांसद बृजमोहन अग्रवाल , विधायक अनुज शर्मा , रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *