ट्रक की चपेट में तीन लोगों की दर्दनाक मौत एक घायल, आक्रोषित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

दुर्ग। ग्राम ढौर में सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर सुबह ही दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के जामुल थाना अंतर्गत ग्राम ढौर में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 08 एस 9046 ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है ।बताया जा रहा है कि मृतक गृह प्रवेश कार्यक्रम में कचादूर से वापस लौट रहे थे। जिसमें ग्राम ढौर के पास ट्रक ने इन सभी को चपेट में ले लिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है । मृतको में राजेश साहू ( 32 साल ) रानी साहू (28 साल ) (मृतक की बहन) और उसकी भांजी जिसकी( उम्र 12 साल ) बताई जा रही है जिसकी मौके पर मौत हो गई है। वहीं 2 साल की बच्ची की हालात बहुत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *