छुरिया अंबागढ़ चौंकी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टाटेकसा में 16 जून को स्कूल के पट खुलते ही नवप्रवेशी बच्चे पहुंचे स्कूल, बच्चों का मुंह मीठा कर गुलाल और फूलों से किया स्वागत। कॉपी और पेन भेट कर किए उत्साह वर्धन।
अम्बागढ़ चौकी के अंतिम छोर पर घने जंगलों और पहाड़ों के समीप बसे ग्राम टाटेकसा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा नवमीं के नव प्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत । कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती के प्रतिमा पर संस्था के प्राचार्य जी. आर. नेताम के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात वाद्ययंत्रों के साथ बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। बच्चों को अशीष वचन देते हुए संस्था के प्राचार्य श्री नेताम ने कहा कि आप लोग एक ऐसी संस्था में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां से आपका भविष्य का निर्माण होता है अर्थात इस स्कूल से सफल होने पर आपका दिशा तय होगा इसीलिए अभी से पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई करें और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन करें,। आज का कार्यक्रम बस आपका स्वागत कार्यक्रम है, प्रवेश उत्सव कार्यक्रम इससे भी भव्य होगा जिसमें आपके माता भी रहेंगे।संस्था के व्याख्याता आर . बी.सलामे ने बच्चों को अनुशासन के महत्व को बताते हुए कहा कि अच्छे विद्यार्थी मे क्या गुण होना चहिए इसके बारे में विस्तारित बात बतलाया। व्याख्याता मनोज वर्मा ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगो का उच्च क्लास में एडमिशन हो गया है खूब मेहनत करने कि जरूरत पड़ेगी। व्याख्याता वी.वी.देवांगन ने भी बच्चों आशीष वचन दिये और बच्चों कि उज्ज्वल भविष्य कि कामना किए। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता शिशुपाल सिंह कंवर, रोशनी कोटांगले, किरण साहू, शेख नाजनी,धारिका साहू भी उपस्थित रही।कार्यक्रम के सफल संचालन तथा रुपरेखा बनाने में संस्था के व्याख्याता उद्धव ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा ।इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
टाटेकसा में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

