पश्चिमी बंगाल चुनाव प्रचार में जुट राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

तिल्दा नेवरा .राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बंगाल विधानसभा चुनावों में काली मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लेकर चुनाव कार्य में जुट गए मंत्री वर्मा ने कहा कि इस बार बंगाल में बीजेपी की लहर नहीं सुनामी बह रही है ऐतिहासिक जीत बीजेपी की होगी महिला ओर युवकों का समर्थन सावधिक हेटीएमसी की सरकार को उखाड़ने कार्यकर्ताओं में जोश है जनता अब खुल कर सामने आ रही है मंत्री वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गाजोल विधानसभा क्षेत्र में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन के प्रवासी अनंत नारायण मिश्रा , गाजोल विधानसभा प्रत्याशी श्री चिन्मय देव बर्मन , विधानसभा संयोजक मुक्ति साहा , सह-संयोजक मधूसूदन कुंडू , वरिष्ठ नेता काजल कुमार कुंडू , मृत्युंजय घोष , धीरेंद्र नाथ सरकार एवं अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।मंत्री वर्मा ने लगातार पिछले तीन दिनों से बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जोश बढ़ा रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *