जगदलपुर,। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने आज शनिवार काे पत्रवार्ता में वर्ष भर की कार्रवाई के आंकड़े जारी किए. आईजी ने मुठभेड़ के साथ मारे गए, गिरफ्तार किए गए और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का आंकड़ा बताया। इसके साथ उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलाें ने साल भर में 677 हथियार बरामद किए। सुरक्षा बलों ने 894 आईईडी भी खोजकर निष्क्रिय किए, जिससे बड़ी घटनाएं टलीं.बस्तर में सुरक्षाबलों के लिए वर्ष 2025 कामयाबी भरा रहा, 2025 में कुल 100 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 256 नक्सली मारे गए। इस दौरान 898 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 1573 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास नीति को अपनाया। उन्हाेने बताया कि सं
घर्ष में बलिदान भी देना पड़ा, वर्ष 2025 में बस्तर क्षेत्र में 23 जवान शहीद हुए. नक्सली हिंसा में 46 आम नागरिकों की भी जान गई। आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि फोर्स का फोकस ऑपरेशन के साथ-साथ पुनर्वास पर भी रहा उन्होंने भरोसा जताया कि 2026 में बस्तर को और सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज रहेगी।
बस्तर में सुरक्षाबलाें की निर्णायक बढ़त, 100 मुठभेड़ में 256 नक्सली ढेर, 1573 ने छोड़ी हिंसा 898 गिरफ्तार – सुंदरराज पी.
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि शनिवार को लिए पत्रवार्ता में 5 वर्षों में अपनी शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वर्ष 2026 में एक बड़ा फैसला लिया है, जिसमें किसी भी तरह से होने वाले मुठभेड़ में हमारे जवानों को किसी भी तरह से कोई भी नुकसान नही होने देंगे, इसके लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर लिया गया है। साथ ही शेष बचे नक्सली कैडराें काे उसे भी जल्द खत्म करते हुए बस्तर को नक्सल मुक्त कर दिया जाएगा।
उन्हाेने वर्ष भर के जारी आंकड़े में बताया गया है कि दुपहिया वाहन हो या फिर बड़ी वाहनों के द्वारा यातायात नियमो का पालन नही करते हुए अपनी वाहनों को फर्राटे से दौड़ाते है, जिसकी वजह से ऐसी बड़ी घटनाये देखने को मिलती है, इसके अलावा कई ऐसे लोग है, जो रात को वाहन चलाने के दौरान अचानक आये झपकी की वजह से कई बार बड़ी दुर्घटनाएं घटित होती है, वही कई बार तो अन्य वजहों से एक साथ कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ती है, देखा जाए तो वर्ष 2021 में हुए हादसों में 730 लोगो की मौत हुई, जबकि वर्ष 2022 में 740, 2023 में 837, 2024 में 830 व वर्ष 2025 में 782 लोगो ने अपनी जान गवाई है। पिछले माह की बात करे तो इस सड़क हादसों में ट्रक चालक के द्वारा पंडरीपानी के पास एक बाइक सवार को ठोकर मार दिया था, जिसमे 2 एमबीबीएस डॉक्टर की मौत हो गई थी, इसके अलावा अन्य सड़को में भी हादसे लगातार देखने को मिल रहे है।

