तालाब में डूबने से छात्र की मौत, इलाके में पसरा मातम

दुर्ग:- सुपेला थाना इलाके में बेलवा तालाब में नहाने के दौरान 16 साल के छात्र की डूबने से मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान गुरप्रीत सिंह के रुप में पुलिस ने की है. स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र गुरप्रीत और पांच दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए पहुंचा था.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया छात्र

नहाने के दौरान छात्र गहरे पानी में उतर गया. छात्र को तैरना नहीं आता था लिहाजा वो डूबने लगा. गुरप्रीत सिंह के बाकी साथी उसे डूबता देख घबरा गए. मृतक के साथियों ने मदद के लिए शोर मचाया. जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिस जगह पर छात्र डूबा था वो जगह काफी गहरा था. लिहाजा छात्र को रेस्कूय करने के लिए मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम को बुलाया गया.

गोताखोरों की टीम ने शव को निकाला

गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद तालाब में डूबे छात्र की बॉडी को खोज निकाला. छात्र को जब बाहर निकाला गया तब उसकी सांसें थम चुकी थी. हादसे की जानकारी लगते ही मृतक छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे. बेटे की लाश देख परिजनों के होश उड़ गए. पूरा परिवार गम में डूब गया. पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को समझा बुझाकर वहां से रवाना किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *