● विजेताओं का चयन सत्यापित ग्राहक समीक्षाओं, न्यूनतम 4-स्टार रेटिंग, विशेषज्ञ ज्यूरी आकलन और Amazon.in पर कम्युनिटी वोटिंग के आधार पर किया गया
● सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा को मिला स्मार्टफोन ऑफ द ईयर, जबकि एप्पल को मिला मोस्ट ब्राउज़्ड स्मार्टफोन का खिताब
● वन प्लस, सोनी, कैनन, एचपी और शाओमी सहित अन्य दिग्गज ब्रांड्स को कैमरा, ऑडियो, कम्प्यूटिंग और एंटरटेनमेंट कैटेगरी में सम्मानित किया गया
नई दिल्ली, 29 अगस्त 2025 – बेस्ट इन टेक अवॉर्ड्स (बिटा) के विजेताओं की घोषणा आज कर दी गई. ये अवॉर्ड्स भारत के विभिन्न कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कंज्यूमर टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को समर्पित हैं, जिसका उद्देश्य उन गैजेट्स को पहचान दिलाना है जिन्होंने असाधारण प्रदर्शन किया है और मार्केट में उपभोक्ताओं का विश्वास अर्जित किया है. यह सम्मान प्रक्रिया भारत के टेक्नोलॉजी परिदृश्य से जुड़े व्यापक मार्केट डेटा और ग्राहक प्रतिक्रिया पर आधारित है. जिन प्रोडक्ट्स को यह पहचान मिली है, उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन और उपभोक्ता संतुष्टि के मानकों को पूरा किया है. ये नतीजे वास्तविक उपभोक्ता अनुभव और उनकी पसंद को दर्शाते हैं.
अमेज़न इंडिया की डायरेक्टर – कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ज़ेबा खान ने कहा, “आज उपभोक्ता अपनी टेक्नोलॉजी खरीदारी के लिए भरोसेमंद स्रोतों पर अधिक निर्भर होते जा रहे हैं, खासकर बड़े शॉपिंग पीरियड्स के दौरान. BITA उन प्रोडक्ट्स का प्रतिबिंब है जिन्हें वास्तविक प्रदर्शन और ग्राहक संतुष्टि के आधार पर मान्यता मिली है. ये अवॉर्ड्स भारत द्वारा परखे और अपनाए गए टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को सामने लाते हैं और उन ब्रांड पार्टनर्स को भी सम्मानित करते हैं जो लगातार उत्कृष्टता प्रदान कर रहे हैं.”

