तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है:- शिवरतन शर्मा

भाटापारा-:-भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” नामक राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत व्यापक जनअभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने इस अभियान के तहत बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
इसी कड़ी में विधानसभा के पाचो मण्डलों में भी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई, कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भी भाटापारा नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय में ली, जहा आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने हेतु रणनीति बनाई गई..
शिवरतन शर्मा ने कहा की इस अभियान के माध्यम से आम जनता को ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के पराक्रम से भी अवगत कराया जाएगा। इससे युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा और देश के प्रति सम्मान और अभिमान की भावना और मजबूत होगी।
शिवरतन शर्मा ने बताया कि यह अभियान सिर्फ झंडा फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से जनता के बीच एक राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित किया जाएगा।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा, “तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है! इस तिरंगे की रक्षा और देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों, सेनानियों और वीर योद्धाओं ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मोर तिरंगा मोर अभिमान उन असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है, जिसमें हम सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
शिवरतन शर्मा ने कहा, “11 से 15 अगस्त तक चलने वाला यह राष्ट्रव्यापी अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को दर्शाता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नए सोपान स्थापित कर रहा है। सैन्य शक्ति से लेकर अंतरिक्ष तक, भारत अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहा है और पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”
उन्होंने कहा कि मोदी की कुशल नीतियों और शासकीय योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। स्वच्छता अभियान से लेकर उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाओं के माध्यम से देश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाया गया है।
शिवरतन शर्मा ने अंत में सभी छत्तीसगढ़वासियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।
इस अवसर पर राकेश तिवारी, सुनील यदु, केजूराम बघेल, अश्वनी शर्मा, कृष्णा अवस्थी, पवन वर्मा, योगेश अनंत, मथुरा यदु, चन्द्रमणी तिवारी, नारायण साहू, गोपाल देवांगन, खुमान वर्मा, उमाशंकर वर्मा, छोटू यादव, ठाकुर राम साहू, राजेश पटेल, रोहित वर्मा, राहुल साहू, दिलीप चक्रधारी, आनंद बंजारे सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *