मौत से ठीक तीन दिन पहले शेफाली जरीवाला ने किया ये आखिरी पोस्ट, लिखा था- ‘बेबी को खुश…’

मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस चतपजपशेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। शेफाली का निधन 27 जून की रात को अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से हुआ है। एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर ने हर किस को हिलाकर रख दिया। शेफाली के फैंस को अभी भी उनकी मौत की खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा है। ऐसे में अब शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शेफाली जरीवाला ने निधन से पहले अपना आखिरी पोस्ट किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन दिन पहले अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में शेफाली हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। फोटोशूट के दौरान शेफाली ने ग्रे कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी। हर तस्वीर में शेफाली का एक खास अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के साथ शेफाली ने कैप्शन में लिखा- ‘बेबी को खुश करो’। वहीं, अब उनकी मौत के बाद ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
शेफाली की इन तस्वीरों पर यूजर्स कमेंट कर उनकी मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के पति एक्टर पराग त्यागी उन्हें बीती रात मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस की डेथ के कारण को कार्डियक अरेस्ट बताया गया है, हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, अब फॉरेंसिक टीम शेफाली के घर जांच के लिए पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *