गड्ढामुक्त सड़क बनाने लोक निर्माण विभाग ने शुरू की पैच रिपेयर

जिले में 5 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से 85 सड़कों का पैच रिपेयर प्रगति पर

बलौदाबाजार. उप मुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बलौदाबाजार द्वारा बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले में 5 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से 85 सड़कों का पैच रिपेयर प्रगति पर हैं.

कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा ने बताया कि जिले के अंतर्गत विभिन्न मागों पर बीटी पैच रिपेयर कार्य प्रगति पर है। अत्यधिक यातायात घनत्व एवं बारिश के कारण खराब हो गए है। वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग, संभाग बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत कुल 10 अनुबंधों, अनुमानित लागत राशि रू. 558.14 लाख के तहत् 85 मार्ग, लम्बाई 540.93 किमी. में बी.टी. पेच मरम्मत कर सुगम आवागमन हेतु कार्य प्रगति पर है।
उक्त संपूर्ण लम्बाई में मरम्मत कार्य को विभाग द्वारा दिसम्बर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *