रायपुर में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा, 16 सिलेंडर जब्त

रायपुर । राजधानी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खमतराई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में अवैध कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी कड़ी में खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का भंडारण कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी गैस सिलेंडरों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 64 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में थाना खमतराई में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जब्त सिलेंडरों के संबंध में खाद्य विभाग को भी सूचना भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी संजय साव, उम्र 30 वर्ष, रावाभाठा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *