हरेली उत्सव कार्यक्रम मे कर्मचारी नगर में रोपे गए पौधे,महापौर अलका बाघमार ने सहेजने दिलाया संकल्प:

दुर्ग .नगर पालिक निगम/सावन माह के अंतिम दिन आदर्श महिला समिति द्वारा हरेली उत्सव कार्यक्रम मे निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के अध्यक्षता मे आदर्श महिला समिति द्वारा वृक्षारोपण एवं हरेली उत्सव कार्यक्रम कर्मचारी नगर इंदु ढोक अध्यक्ष आदर्श महिला समिति द्वारा किया गया!पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकार व समिति के सदस्यों व नागरिकों के साथ गुलमोहर, नीम सहित विभिन्न प्रजाति के रोपे पौधे कर्मचारी नगर मे पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार ने गुलमोहर और नीम सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।हमें विकास के साथ प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना चाहिए। हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पेड़ अवश्य लगाए.

उन्होंने कहा कि एक वृक्ष लगाना केवल एक पौधा रोपना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखना है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय सुरक्षा का संदेश देता है, बल्कि प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करता है।

महापौर श्रीमती बाघमार ने पौधों की देखभाल का जिम्मा स्वयं उठाने और नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घर, गली व मोहल्ले में अधिकाधिक वृक्ष लगाएं और उन्हें जीवित व संरक्षित रखें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे नागरिकगण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *