रुला देगी प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली पायल की कहानी

गुरुवार दोपहर जब अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास प्लेन क्रैश हुआ, उस हादसे में 274 जानें ही नहीं गईं, बल्कि कई परिवारों के सपने टूट गए। कई परिवारों के इकलौते कमाने वाले और कई परिवारों के जीवनभर के संघर्ष का फल मिलने से पहले ही सब कुछ बिखर गया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों में ऐसी कई कहानियां हैं। एक कहानी मूल रूप से राजस्थान और वर्तमान में हिम्मतनगर की रहने वाली पायल खटीक की है।
जॉब के लिए लंदन जा रही थी पायल

पायल खटीक के पिता ने उन्हें रिक्शा चलाकर पढ़ाया था और वो पहली बार प्लेन में सवार होकर लंदन जा रही थीं। पायल के पिता के जीवनभर के संघर्षों का फल मिलने वाला था और वो प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के लिए लंदन वाली फ्लाइट में बैठी थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में पायल खटीक भी सवार थीं। इस हादसे में मारे गए 274 लोगों में पायल खटीक का भी नाम शामिल है।

अधूरे रह गए पिता के सपने

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सभी परिवारों की तरह ही एक और परिवार, जिसने कई उम्मीदें पाल रखी थीं कि उनकी बेटी जब लंदन जाकर नौकरी करेगी तो रिक्शा चलाकर पढ़ाने वाले पिता का ना सिर्फ सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा, बल्कि उनके जिंदगीभर के संघर्षों से थोड़ा आराम मिलेगा और कंधों का बोझ कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। किस्मत के खेल का पहिया ऐसा घूमा कि आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार को फिर से वहीं लाकर पटक दिया, जहां से वो चले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *