पाकिस्तान को फिर औकात दिखाने की तैयारी में भारत

नई दिल्ली। भारत एक बार फिर पाकिस्तान को औकात दिखाने की तैयारी में है। जुलाई में मिलने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) की अध्यक्षता के बाद पाकिस्तान विक्टिम कार्ड खेलने की मंशा पाले हुए है। वहीं, भारत पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेरने की तैयारी में है। आशंका है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिलते ही पाकिस्तान अपने पैंतरे दिखाने शुरू कर देगा। वह भारत को लेकर गलत नैरेटिव्स भी फैला सकता है। इसके अलावा वह अपने लिए वैश्विक स्तर पर सहानुभूति जुटाने की भी कोशिश करेगा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए जुलाई का महीना काफी अहम होने वाला है। एक तरफ भारत अपनी बढ़ती आर्थिक ताकत को दिखाने की तैयारी में है। वह भारत में बढ़ते निवेश के उपक्रमों के बारे में भी जानकारी देगा। साथ ही भारत आतंकवाद से हो रही समस्याओं पर भी अपने विचार रखेगा।

भारत गिनाएगा आतंकवाद से नुकसान
पाकिस्तान कश्मीर पर भी नैरेटिव बनाने की कोशिश करेगा। ईटी के मुताबिक प्रेसीडेंसी के दौरान पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने ढंग से पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा जुलाई में वह इस्लामी सहयोग संगठन बैठक भी आयोजित करेगा। वहीं, दूसरी तरफ भारत अपनी आर्थिक सफलता पर ध्यान केंद्रित करेगा। वह आतंकवाद के चलते इंसानों को क्या कीमत चुकानी पड़ रही है, इस विषय पर एक फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित करेगा। न्यूयॉर्क में होने वाली इस फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। जयशंकर क्वॉड के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए उस वक्त अमेरिका में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *