ईरान के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कमान संभाल ली है। उनकी नियुक्ति के बाद ईरान ने सबसे पहली मिसाइल इजरायल पर दागी है। खास बात है कि इजरायल और अमेरिका दोनों ने ही नए सुप्रीम लीडर के नाम के ऐलान से पहले धमकियां जारी की थीं। मोजतबा ईरान के दिवंगत पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद पहला हमला इजरायल पर किया। IRIB ने लिखा, ‘ईरान ने अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामनेई की अगुवाई में मिसाइलों की पहली लहर कब्जे वाले इलाकों में छोड़ी हैं।’ साथ ही मिसाइल अटैक की तस्वीर भी पोस्ट की गई है।
इजरायल ने दी थी धमकी
खबरें हैं कि कुछ समय पहले ही इजरायल की सेना ने चेतावनी दी है कि वह ईरान के मारे गए सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी का पीछा करेगी। इजरायली सेना ने एक्स पर फारसी भाषा में पोस्ट कर कहा कि जो भी व्यक्ति खामेनेई का उत्तराधिकारी बनने की कोशिश करेगा या नए सुप्रीम लीडर की नियुक्ति की प्रक्रिया में शामिल होगा। उसे भी निशाना बनाया जाएगा। यह चेतावनी ऐसे समय आई थी, जब ईरान की धार्मिक संस्था एसेंबली एक्सपर्ट देश के अगले सर्वोच्च नेता के चयन के लिए बैठक करने जा रही थी।
ईरान के नए सुप्रीम लीडर आते ही ऐक्शन में, पहली मिसाइल इजरायल पर दाग दी

