राजपूत /क्षत्रिय राष्ट्रीय मेधावी छात्र छात्रा मैरिट पुरुस्कार 2025

00 देश भर से 85 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों से आवेदन आमंत्रित

00 छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी भिलाई में कर सकते हैं अरविंद सिंह से संपर्क

भिलाईनगर 20 जुलाई 2025:- अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति द्वारा दिल्ली में 17 वां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र छात्रा मैरिट पुरुस्कार 2025 का आयोजन आगामी 2 नवंबर 2025 को होने जा रहा है। इसके लिए देश भर में राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाले दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 85 फीसदी से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी भिलाई निवासी क्षत्रिय कल्याण सभा महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 भिलाई नगर के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह से आवेदन सहित अन्य जानकारी उनके दूरभाष नं 94064- 18400 पर संपर्क कर सकते हैं।

वर्ष 2024 को मेधावी छात्र-छात्राओं को, जिन्होंने अधिकतम अंक कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा, इंटरमीडियेट परीक्षा, पास 2024 में की थी तथा जिन्होंने 85% अंक प्राप्त किए थे, उन्हे नगद राशि एवं प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया था। इस वर्ष भी यह कार्यक्रम राजपूत छात्र-छात्राओं के लिए महाराणा प्रताप भवन चेतक चौक केशव पुरम लारेंस रोड दिल्ली में 2 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। प्रत्येक राज्य से 8 विद्यार्थी जिन्होंने 85% या अधिक अंक प्राप्त किये हैं (कक्षाः हाईस्कूल/ इंटरमीडियेट पास परीक्षा-2025) उन्हें नगद राशि, मैडल तथा मैरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। तथा दिल्ली व एन.सी.आर. से बाहर के विद्यार्थी को रेलवे के द्वितीय साधारण शयनयान का आने जाने का किराया दिया जायेगा। कृपया आरक्षण टिकट की फोटो कॉपी अवश्य साथ लाएं। इस सम्बंध में सभी राज्यों के प्रभारी/संस्थाओं के अध्यक्षों/प्रतिनिधियों को पत्र द्वारा सूचित किया जा रहा है तथा वे अपने-अपने राज्य के 8 (कक्षाः हाईस्कूल-4, इंटरमीडियेट-4) मेधावी छात्र-छात्राओं के नाम मैरिट के आधार पर प्रेषित करेंगे और वही नाम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकृत किये जायेगें। जिन्होंने इस वर्ष 2025 के अन्तर्गत दसवीं, बारहवीं पास की हो। राज्यों के क्षत्रिय संस्थाओं के प्रभारी/अध्यक्ष ऐसे विद्यार्थियों के नाम, पते एवम् फोन नं. प्रेषित करेंगे तथा सर्टिफिकेट की सत्यापित कॉपी और छात्रों का फोटो भी उनके साथ भेजेंगें। यदि किसी कक्षा में संस्था द्वारा निर्धारित विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो तो उसमें सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी का नाम ही भेजा जायेगा। देरी से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर विचार करने का अधिकार सुरक्षित है।
“दिल्ली प्रदेश राजपूत मैरिट पुरस्कार” की स्थापना 2009 में की गई थी। अतः दिल्ली व एन.सी. आर. के राजपूत विद्यार्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे। ऐसे मेधावी छात्र-छात्रायें अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति (पंजी.) दिल्ली के प्रतिनिधियों से सीधे सम्पर्क कर सकेंगें तथा बाहर से आने वाले विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *