महापौर मीनल ने नगर निगम परिवार के होली मिलन में पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों संग जमकर खेली फूलों की होली

महापौर मीनल चौबे देर रात्रि तक फाग गीतों का पार्षदों सहित भावविभोर होकर श्रवण करती रहीं, सभी नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनायें

मेयर कप रायपुर नगर पालिक निगम क्रिकेट स्पर्धा की विजेता नगर निगम मुख्यालय टीम को विनर्स , उपविजेता नगर निगम जोन 4 टीम को रनर्स ट्राफी देकर किया पुरस्कृत, नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान खान मैन ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार से नवाजे गए

श्रीगणेश विसर्जन झांकी, स्थल सजावट निर्णायक मंडल के सदस्य विषय विशेषज्ञ डॉ प्रवीण शर्मा, श्री उमेश चोपकर किये गए सम्मानित

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के परिसर में नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए रायपुर नगर पालिक निगम परिवार के होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और महापौर ने होली मिलन के इस आयोजन में नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षदों और अधिकारियों, कर्मचारियों संग फूलों की होली जमकर खेली. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी नगरवासियों को होली पर्व पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. महापौर श्रीमती मीनल चौबे देर रात्रि तक स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत फाग गीतों का भावविभोर होकर नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आयोजन में श्रवण करती रहीं.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत दिनों रायपुर नगर निगम द्वारा आयोजित मेयर कप रायपुर नगर निगम क्रिकेट स्पर्धा 2026 की विजेता टीम रायपुर नगर निगम मुख्यालय टीम और उपविजेता नगर निगम जोन 4 टीम के खिलाडियों को क्रमशः विनर्स और रनर्स ट्राफी मंच पर प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से पुरस्कृत किया. जबकि महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मंच पर नगर निगम मुख्यालय टीम के अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार ट्राफी प्रदत्त कर नगर निगम रायपुर की ओर से सम्मानित किया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से श्रीगणेश विसर्जन झांकी और स्थल सजावट के लिए गठित निर्णायक मंडल के सदस्य विषय विशेषज्ञ डॉ प्रवीण शर्मा, श्री उमेश चोपकर को श्रीफल, शाल स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर मंच पर सम्मानित किया.
रायपुर नगर पालिक निगम परिवार के आज केमुख्यालय भवन परिसर में रखे गए होली मिलन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, नंदकिशोर साहू, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन अध्यक्ष सर्वश्री गज्जू साहू, मुरली शर्मा, अम्बर अग्रवाल, गोपेश साहू, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, सर्वश्री आशु चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार साहू, रमेश सपहा, राजेश कुमार देवांगन, राजेश गुप्ता, कृष्णा सोनकर, अजय साहू, रवि ध्रुव, नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंतागण, श्री राजेश राठौर, उपायुक्तगण, जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण, सहायक अभियंतागण, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, नगर निगम अधिकारीगण, कर्मचारीगण की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *