माार्निंग वाक करने वालो का सम्मान है, उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा:महापौर

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे राजधानी शहर रायपुर के तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव वाहन पार्किंग स्थल पहुंचीं और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, अमर गिदवानी, पार्षद श्री प्रदीप वर्मा सहित उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू, जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, बाजार विभाग के श्री आकाश झा की उपस्थिति में वाहन पार्किंग व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर स्थल समीक्षा करते हुए प्रतिदिन सुबह सैकड़ों की संख्या में मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों से कोई भी वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लेने और इसका विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए कि मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में मार्निग वाक करने वाले किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि हमारी नगर निगम परिषद मरीन ड्राइव में मार्निग वाक पर आने वाले सैकड़ों नागरिकों से वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लेगी और उन्हें इससे पूर्ण राहत देगी. उसके बाद दिन भर वाहन पार्किंग व्यवस्था यहाँ दिन भर रहने वाले अव्यवस्थित सड़क यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सहायक सिद्ध हो सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *