तेलंगाना की दवा फक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी भयावह आग

हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलाराम औद्योगिक एस्टेट में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। कई मजदूरों के अब अंदर भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विस्फोट की वजह से इंडस्ट्रियल शेड के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। एक अधिकारी ने बताया, “लगभग सभी मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल आए, लेकिन कुछ मजदूरों के अभी भी के अंदर फंसे होने की आशंका है।”अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच मजदूरों की जलने से मौत हो गई। वहीं 15 अन्य श्रमिक घायल हैं। अधिकारियों ने बताया है कि हादसे में आस-पास की बिल्डिंगों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *