सुखानाला आम बगीचा अछोली में अज्ञात महिला की मिली लाश।

डोंगरगढ़ – अछोली के सुखानाला समीप आम बगीचा में अज्ञात महिला की लाश देखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटना की जानकारी मिलते ही नगर सहित आसपास ग्रामीण इकठ्ठे हो पुलिस को जानकारी दी गई। बताया जाता है कि शनिवार रविवार की दरमियानी रात्रि के बाद प्रातः 7 बजे आम बगीचा में अज्ञात महिला की लाश देखी गई, जिससे हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि अज्ञात महिला लगभग 39 साल की होगी व महिला मटमैला सफेद चेक साड़ी व हाथ में हरे रंग का चुड़ी व स्लेटी कलर का सेंडल था जिसके दाहिने सिर पर पत्थर मार कर चोट पहुंचाया गया है जिसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे है की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर, थाना प्रभारी संतोष जायसवाल सहित डॉगस्कॉट, फॉरेंसिंक टीम दल बल सहित घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी।

महिला की हत्या की आशंका।

महिला के शव को देखकर प्रतीत होता है कि अज्ञात आरोपी के द्वारा महिला के सर पर भारी पत्थर से वार कर सिर कुचल दिया गया जिससे मौत हुई होगी।
वहीं लाश से दो मीटर की दूरी पर भारी पत्थर पड़ा था जिसमें खून के निशान स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। पूरे मामले में पुलिस द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा अज्ञात महिला के शव का पंचनामा कार्यवाही मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *