मारा गया ड्रग लॉर्ड एल मैन्चो, सबसे बड़े कार्टेल बॉस का अंत

मेक्सिको में स्थित अमेरिकी एम्बेसी ने कहा है कि यह ऑपरेशन मैक्सिकन स्पेशल फोर्स ने दोनों देशों के बीच सहयोग के तहत किया था, जिसमें अमेरिकी अधिकारियों ने मेक्सिको को खुफिया जानकारी दी थी। मेक्सिको के हाथ बहुत कामयाबी लगी है। यहां की सेना ने देश के सबसे बड़े ड्रग लॉर्ड को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक मेक्सिकन सेना ने रविवार को एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के लीडर, नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंट्स, ‘एल मैन्चो’ को मार गिराया। इसके साथ ही मेक्सिको का सबसे ताकतवर कार्टेल खत्म हो गया है। इसके बाद अब मेक्सिको की सड़कों पर उपद्रव मचा हुआ है। इससे पहले मेक्सिको के डिफेंस डिपार्टमेंट ने एक बयान में बताया कि एल मैन्चो रविवार को यहां जलिस्को के तपालपा में उसे पकड़ने के एक ऑपरेशन में घायल हो गया था। इसके बाद मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बता दें कि यह राज्य उस कार्टेल का बेस था जो अमेरिका में भारी मात्रा में फेंटानिल और दूसरी ड्रग्स की तस्करी के लिए जाना जाता है।

जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान, सैनिकों पर भी गोलियां चलीं और शूटआउट के दौरान कुल चार लोग मारे गए। बयान में कहा गया कि ओसेगुएरा सर्वेंटेस समेत तीन और लोग घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया और बख्तरबंद गाड़ियां, रॉकेट लॉन्चर और दूसरे हथियार जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *