कलेक्टर ने मल्लखंब खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

बलौदाबाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को बलौदाबाजार स्थित योग भवन में मल्लखम्ब खिलाड़ियों के अभ्यास का अवलोकन किया। उन्होंने अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन क़ी सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया।कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि यह खेल सांस्कृतिक धरोहर है,इसे जिले में जीवंत बनाए रखना होग़ा। उन्होंने इस खेल में अधिक से अधिक बच्चों क़ी सहभागिता एवं सुविधा के लिये जरुरी कदम उठाने के निर्देश अधिकारियो को दिये। जिले के खेल प्रतिभाओ को उचित अवसर देकर आगे बढ़ाने कहा।इसके पूर्व मल्लखम्ब खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्री शर्मा से कार्यालय मुलकात कर अपनी उपलब्धि से अवगत कराया था।बताया गया कि वर्तमान में लगभग 50 बच्चे द्वारा मल्लखम्ब खेल का अभ्यास कोच के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर भी हुआ है।इस दौरान हेड कोच अकलेश नारंग एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर सहित खिलाडी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *