तिल्दा नेवरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में महेश अग्रवाल को रायपुर जिला ग्रामीण के व्यापार प्रकोष्ठ का नया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। विशेष रूप से:श्रीमती रानी सौरभ जैन, जो वर्तमान में तिल्दा शहर मंडल की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष है उन्होंने महेश अग्रवाल को इस नई नियुक्ति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।रानी सौरभ जैन ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश और जिला पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि महेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा। यह नियुक्ति संगठन को रायपुर ग्रामीण स्तर पर व्यापारियों के बीच और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है।
तिल्दा नेवरा में भाजपा संगठन विस्तार, महेश अग्रवाल बने व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक

