महाराष्ट्र के नासिक से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस दुर्घटना में छह बच्चों सहित कुल नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि नासिक में सड़क किनारे स्थित एक कुएं में मारुति XL6 कार गिर गई। इसमें छह बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार कार्यक्रम स्थल के पास ही एक कुएं में गिर गई। आधी रात के करीब दो क्रेनों और तैराकों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।
महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में जा गिरी कार, 9 लोगों की मौत

