पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए मां बमलेश्वरी मंदिर के दर्शन की प्रदेश की खुशहाली की कमाना

डोंगरगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शुक्रवार, 20 मार्च को धर्मनगरी डोंगरगढ़ आगमन हुआ। कांग्रेस जनों ने किया उनका भव्य स्वागत किया। शाम लगभग 6:00 बजे मां बमलेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे बघेल का छिरपानी रोपवे के पास शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने पुष्पमालाओं एवं नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज़ खान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री थानेश्वर पाटीला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश भंडारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष पंचराम चंदेल कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *