लद्दाख हिंसा में 4 की मौत के बाद सोनम वांगचुक गिरफ्तार

लद्दाख को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह ऐक्शन लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और लेह में बंद के दौरान सुरक्षाकर्मियों के बीच व्यापक झड़पों में चार लोगों की मौत के दो दिन बाद हुआ है। बताया जाता है कि आज दोपहर ढाई बजे सोनम वांगचुक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी एसडी सिंह जामवाल के नेतृत्व में लद्दाख पुलिस की टीम ने सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट पर रोक लगा दी गई।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा स्थापित स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (एसईसीएमओएल) का एफसीआरए लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था। बता दें कि लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कार्यकर्ता ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *