लद्दाख में हिमस्खलन का कहर

श्रीनगर.लद्दाख में जोजी ला पर श्रीनगर-लेह हाइवे पर शुक्रवार को एक विशाल हिमस्खलन के बाद सात लोग मारे गए। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। हिमस्खलन के चलते कई वाहन दब गए और हाइवे भी बंद हो गया। प्रशासन ने सोनमर्ग और द्रास के जिला प्रशासन, पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन और एसडीआरएफ को शामिल करते हुए एक बड़े बचाव अभियान की शुरुआत की है। वजह, दोपहर में भारी हिमस्खलन के बाद करीब 15 वाहन आंशिक या पूरी तरह से बर्फ में दब गए। बचाव कार्य के दौरान बड़ी संख्या में लोग और मशीनें रास्ता साफ कर रही थीं। इस दौरान इस बात पर गौर किया गया कि कहीं हिमस्खलन में कोई व्यक्ति फंसा हुआ तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *