केएल राहुल की एक साल की मेहनत लाई रंग

मुंबई। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक दशक से भी ज्यादा के करियर में घरेलू मैदान पर सिर्फ दो टेस्ट शतक जड़े हैं लेकिन उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह इसे सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपना 11वां शतक जड़ा जबकि इससे पहले घरेलू मैदान पर शतक 2016 में चेन्नई में इसी टीम के खिलाफ लगा था। दिन का खेल खत्म होने के बाद जब राहुल से घरेलू मैदान पर बने सिर्फ दो शतकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘’नहीं पता, सच में। लेकिन मैंने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी की लय बनाए रखने पर काम किया है। बस उन सभी दौर का आनंद ले रहा हूं जो मेरे लिए इतने रोमांचक नहीं होते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *