शिक्षक वो मार्गदर्शक हैं जो आपके जीवन का मार्ग सुगम बनाते हैं:- किरण रविन्द्र वैष्णव

शिक्षक बिदाई व सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव

छुरिया:- जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम पंडरीपथरा में श्री जगबीर जामुर्या प्रधानपाठक शा.प्रा.शाला सेवानिवृत्त शिक्षक के बिदाई समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई।इस अवसर पर भाजपा मंडल गैंदाटोला महामंत्री रामकुमार मंडावी व डोमन पटेल भी उपस्थित रहे। मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया। साथ ही इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे युवाओं बेटियों को शिक्षा और ज्ञान प्रदान करके उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। वे हमें सही और गलत के बीच का अंतर सिखाते हैं, और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते हैं। इसलिए, शिक्षकों को सम्मान देना और उनकी भूमिका को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। वे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वे हमें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं। आज जीवन के सफर में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो हमें भावनाओं के गहरे समंदर में डुबो देते हैं। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण और भावुक अवसर होता है।इस अवसर पर रामकुमार मंडावी, डोमन पटेल महामंत्री मंडल भाजपा गैंदाटोला,बेदबाई पोर्ते संरपच गहिराभेड़ी,कुमार साय साहु अध्यक्ष शाला विकास समिति, इंन्द्र कुमार सार्वा उप संरपच,एस कुमार सिन्हा,पुनाराम सिन्हा,रेवाराम साहु,लेखराम बघेल, राधेलाल सिन्हा,सगुन लाल, रामकुमार सिन्हा, प्रेमलाल साहु सहित शिक्षक शिक्षिकागण व ग्रामवासी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *