बलौदाबाजार.जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के तहत KHAKI TALKS कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में तृतीय एपिसोड के तहत आज दिनांक 18.07.2025 दिन शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे से 04.30 बजे तक बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव रहकर श्रीमती भावना गुप्ता एवं फाइनेंशियल एक्सपर्ट प्रतीक जॉन द्वारा साइबर ठगी के तरीकों एवं उनसे बचाव के संबंध में व्याख्यान दिया गया। इस दौरान Balodabazar police Facebook पेज को फॉलो एवं लाइक कर लोग साइबर जागरूकता संबंधी लाइव KHAKI TALKS कार्यक्रम के सहभागी बने।
फेसबुक लाइव कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा शेयर ट्रेडिंग एवं म्यूल अकाउंट से होने वाले वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार साइबर ठग शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा, क्रिप्टोकरंसी एवं म्यूल अकाउंट ओपन कर मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगी करते हैं। श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा बतलाया गया कि कैसे ज्यादा पैसे मिलने के लालच में आकर लोग अपनी जमा पूंजी गंवा देते है इसलिए साइबर ठगों से हमेशा सावधान रहें। अपना पैसा इन्वेस्ट करने के लिए हमेशा प्रमाणित एवं पंजीकृत माध्यमों का ही उपयोग करें।
फाइनेंशियल एक्सपर्ट प्रतीक जान द्वारा साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले विभिन्न साइट के संबंध में बतलाया गया। उन्होंने कहा कि अपना पैसा हड़बड़ी अथवा जल्दबाजी में कहीं भी ना लगावे, सर्वप्रथम उस माध्यम की प्रमाणिकता एवं पंजीयन के संबंध में भली-भांति जानकारी प्राप्त करें, उसके बाद ही अपना पैसा इन्वेस्ट करें। वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अपराधी आपको तरह-तरह के फायदे वाली योजनाएं एवं ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर इन्वेस्ट करने के लिए कहेंगे, लेकिन आपको हमेशा सजग एवं सावधान रहने की आवश्यकता है, जिससे आप वित्तीय धोखाधड़ी से बच सकते हैं। लाइव कार्यक्रम में पुलिस लाईन बलौदाबाजार के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, थाना के पुलिसकर्मी, एवं अन्य नागरिक सहित ऑनलाइन हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए तथा संपूर्ण ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम की सराहना की गई।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से आयोजित किया गया आनलाइन लाइव KHAKI TALKS

