क्लॉडियस करेंगे केन्या में कमेंट्री

रायपुर। आगामी 22 से 29 जून तक केन्या के नैरोबी शहर में पहली जूनियर रॉलबॉल विश्वकप 2025 का आयोजन किया जा रहा है . इसमें दुनियां के सभी महाद्वीपों की टीम भाग ले रही है . जिसमें भारत के लड़के और लड़कियों की टीम भी है .
इस प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का आंखों देखा हाल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा प्रसारित किया जाएगा . भारत की ओर से आंखों देखा हाल सुनाने के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस को भी आमंत्रित किया गया है .
पुणे में 2023 में आयोजित रॉलबॉल विश्वकप ,2024 में आयोजित एशियाई रॉलबॉल विश्वकप के साथ ही 2023 में गोवा में सम्पन्न राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल रॉलबॉल खेल के मैचों का भी आंखों देखा हाल श्री क्लॉडियस सुना चुके हैं . आंखों देखा हाल सुनाने के पिछले 32 वर्षों के सफर में इसके पहले वे 6 अन्य खेलों टेनिस,तीरंदाजी, साइकिलपोलो, थ्रोबाल,रग्बी 07, कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की जीवंत कमेंट्री कर चुके हैं . साथ ही वे 09 अन्य खेलो के राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं की टेलीविज़न के लिए लाइव कमेंट्री कर चुके हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *