रायपुर )। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, वे और उनकी सरकार विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। 14 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से पहले शुक्रवार को साय कैबिनेट की बैठक होगी। इसको लेकर स्वयं सीएम साय ने जानकारी दी है। वहीं इस बार मानसून सत्र के दौरान सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं, सत्र के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए हैं।
सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को गुरुपूर्णिमा पर्व की बधाई प्रेषित की। वहीं सीएम साय ने अपने राजनितिक सफ़र को याद करते हुए कहा कि, जनता ने उन्हें रायगढ़ से सांसद चुना था तब वे हर साल रायगढ़ आते थे। इस दौरान मानसून सत्र को लेकर जानकारी दी है। सीएम साय ने कहा- मानसून सत्र के पहले शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी।
मानसून सत्र 14 जुलाई से

