तेहरान.ईरान पर इजरायल और अमेरिका का बड़ा संयुक्त हमला। तेहरान में सर्वोच्च नेता खमेनेई के दफ्तर के पास दिनदहाड़े भीषण धमाके। ईरान का एयरस्पेस बंद और इजरायल में अलर्ट जारी। मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के हालात, पढ़ें पूरी ताजा खबर। ईरान के खिलाफ मौजूदा इजरायली हमलों में अमेरिका भी शामिल है। इस बड़ी सैन्य कार्रवाई ने मध्य पूर्व में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। नाम न छापने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी और सैन्य अभियान से जुड़े सूत्रों ने समाचार एजेंसी एपी को ये जानकारी दी है। शनिवार को इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर दिनदहाड़े हमला एक बड़ा हमला किया, जिसके बाद शहर के मध्य भाग (डाउनटाउन) से धुएं का भारी गुबार उठता देखा गया।
खमेनेई का कार्यालय बना निशाना
यह हमला ईरान के सर्वोच्च नेता 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खमेनेई के कार्यालय के बेहद करीब हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पहला बड़ा धमाका यहीं सुना। हमले के वक्त खमेनेई कार्यालय में मौजूद थे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच उन्हें पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक रूप से भी नहीं देखा गया है। राजधानी तेहरान में धमाकों के बीच डाउनटाउन में खामेनेई के कंपाउंड की सड़कें अधिकारियों ने बंद कर दी थीं। ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी के अनुसार, इजरायली वायुसेना के निशाने पर ईरान की सेना, सरकारी अधिकारी और इंटेलिजेंस टारगेट शामिल थे।
इजरायल के साथ अमेरिका भी कर रहा ईरान पर हमले

