दिल्ली में यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। 23 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक बस से 30-35 यात्रियों को निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस राजस्थान से आ रही थी। रात करीब 1 बजे झंडेवालान मंदिर के पास बस ने नियंत्रण खो दिया। घटना स्थल से सुबह आई तस्वीरों में काफी नुकसान दिखा। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और आसपास सामान बिखरे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस राजस्थान से आ रही थी और नोएडा की तरफ बढ़ रही थी। करोल बाग पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल बस को साइड कर दिया गया है और रास्ते को यातायात के लिए खोल दिया गया है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकतर यात्रियों को मामूली चोटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *