अवैध धान पर संयुक्त टीम की कार्यवाही,1058 बोरीअवैध धान जब्त

बलौदाबाजार,.कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी एवं अवैध धान पर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को संयुक्त टीम द्वारा 1058 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लवन में थोक व्यापारी हरि ट्रेडर्स (हरि वर्मा) के द्वारा अलग -अलग जगहों पर अवैध रूप से रखे गये 700 बोरी धान को जब्त किया गया। जप्त किये गये धान को मण्डी टीम की निगरानी में रखा गया है। तहसील बलौदाबाजार के ग्राम ठेलकी में कृष्ण कुमार कश्यप के दुकान से 155 कट्टा,सुखी राम वर्मा के दुकान से 40 कट्टा,प्रेम लाल वर्मा के दुकान से 15 कट्टाकुल 210 कट्टा अवैध धान को जब्त कर ग्राम कोटवार आनंद दास मानिकपुरी को सुपुर्द किया गया।

तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम सुन्दरावन में हरेश कुमार सोनवानी के प्रतिष्ठान से 26 कट्टा,ग्राम गोडा में हीरा सिंह साहू के प्रतिष्ठान से 46, ग्राम तेलासी में आजूराम सोनवानीके प्रतिष्ठान से 76 कट्टा अवैध धान जब्त कर कोटवार मनहरण देव दास को सुपुर्द किया गया।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम पलारी दीपक निकुंज,एसडीएम बलौदाबाजार प्रकाश कोरी, तहसीलदार पेखन टोंड्रे, हमेश साहु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *