राजस्थान के झुंझुनू में पूनम नाम की 45 साल की महिला का 14 साल छोटे पानी सप्लाई करने वाले कृष्ण कुमार से अफेयर हो गया. जब महिला के पति को शक हुआ तो उसने रोक-टोक की. इस बात को लेकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. हत्या के बाद वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने जांच की तो पूरी कहानी सामने आ गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला पूनम और उसके प्रेमी कृष्ण कुमार को अरेस्ट कर लिया है.
दरअसल, झुंझुनू में गोहाना स्थित पचेरी रोड पर 10 जून की रात एक व्यक्ति का शव मिला था. शव की पहचान अनूप सिंह यादव के रूप में हुई. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की. अनूप की बेटी ने सड़क हादसे में पिता की मौत की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. जांच पड़ताल में पुलिस ने अनूप की पत्नी 45 वर्षीय पूनम से पूछताछ की. इसी के साथ कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर पुलिस ने पूनम के प्रेमी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
पानी सप्लाई करने वाले पर फिदा हुई 45 साल की पूनम… अब पति बना रोड़ा तो करा दिया कत्ल
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
पुलिस ने जब पूनम और उसके प्रेमी कृष्ण कुमार से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. दोनों ने पुलिस को बताया कि 10 जून को अनूप घर पहुंचा. रात को टहलने के लिए निकला. रास्ते में उसने कृष्ण कुमार से शराब पीने की बात कही, फिर दोनों ने शराब पार्टी की. इसके बाद नशे में धुत होते ही कृष्ण कुमार ने अनूप के सीने पर लोहे के हथौड़े से वार किया और जमकर मारपीट की. इससे अनूप की मौत हो गई. इसके बाद कृष्ण कुमार ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गया. इस पूरी घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया गया.

