घर में परिवार के 5 लोगों के शव मिले

लखनऊ। यूपी के श्रावस्ती में इकौना थाना क्षेत्र के लियाकत पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और उनके तीन बच्चे घर के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतकों का कमरा भीतर से बंद था, जिससे घटना की परिस्थितियां और भी संदिग्ध हो गई हैं। परिजनों और गांव वालों द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर चारपाई पर परिवार के सभी सदस्यों के शव पड़े मिले।इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर बनकट ग्राम पंचायत के मजरा लियाकत पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह पति पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई। आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सभी के शव बरामद हुए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *