स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर रहे हैं तेल से लदे भारत के 2 और जहाज

आने वाले दिनों में भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद लेकर और भी जहाज इस मार्ग से गुजरने वाले हैं। ऐसे में नौसेना की सक्रिय तैनाती यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि किसी भी तरह की आपूर्ति बाधित न हो और जहाज सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
ईरान और अमेरिका के बीच जारी अघोषित युद्ध के बीच भारत ईंधन संकट को लेकर चिंतित है। इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आ रहे दो और जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजर रहे हैं। दोनों पर तिरंगा लगा हुआ है। इन जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ वैश्विक तेल आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग है और यहां किसी भी तरह की बाधा का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *