कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या से पटना में सनसनी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक नामचीन कारोबारीगोपाल खेमका को गोलियों से भून डाला। घटना गांधी मैदान थाना इलाके में हुई है। गोली लगने के बाद गोपाल खेमका को मेडिवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई पटना के सीनियर एसपी ने गोपाल खेमका के गोली मारे जाने की पुष्टि की है। खेमका को घर से पास गोली मारी गई। उनके बेटे की भी गोली मारकर हत्या हो चुकी है जिसका राज अभी तक नहीं खुला है क्योंकि एक गिरफ्तार आरोपी का भी मर्डर कर दिया गया। थाना, एसएसपी आवास, डीएम आवास के इलाके में कारोबारी की हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल खेमका अपनी गाड़ी से गांधी मैदान राम गुलाम चौक स्थित घर के समीप उतर रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना के बाद पटना पुलिस के सभी वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान और तलाश में पुलिस जुट गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *