गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़

नई दिल्ली,23जुलाई। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाजियाबाद में चल रहे अवैध दूतावास का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने हर्ष वर्धन जैन पुत्र जे डी जैन को गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद के कविनगर का रहने वाला है। अवैध और फर्जी दूतावास से भारी मात्रा में कैश और डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली गाड़ियां बरामद हुई हैं।
हर्षवर्धन केबी 35 कवीनगर में किराए का मकान लेकर अवैध रूप से वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था। वह अपने आप को West Arctica, Saborga, Poulvia, Lodonia आदि देशों का कॉन्स्युलर/ एम्बेसडर बताता था। लोगों को प्रभावित करने के लिए उसने कई डिप्लोमेटिक नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों का भी बंदोबस्त कर रखा था, जो कि सभी फर्जी थीं। लोगों को अपने प्रभाव में लाने के लिए उसने कई तरह के हथकंडे अपनाए हुए थे। जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई अन्य गणमान्य लोगों के साथ अपनी मॉर्फ़ की हुई फोटो लोगों को दिखाता था। इसका मुख्य काम कंपनियों और प्राइवेट व्यक्तियों को बाहर के देशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली करना तथा शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला रैकेट चलाना है । हर्षवर्धन के पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी (इंटरनेशनल आर्म्स डीलर) से भी संपर्क में होना ज्ञात हुआ है। 2011 में हर्षवर्धन से अवैध सैटेलाइट फ़ोन भी बरामद हुआ था। इसका शिकायत थाना कविनगर में दर्ज है। फिलहाल इस मामले की शिकायत थाना कविनगर गाजियाबाद में दर्ज हो गई है। जांच के आधार पर आगे का एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *