त्योहारों की चमक और रोजमर्रा का आराम: डॉलर मिस्सी नये फेस्टिव कलेक्शन का शुभारंभ

• इस फेस्टिव कलेक्शन के लिये नया टीवीसी, “मिस्सी ने बना दी जोड़ी”लॉन्च –

मुंबई : त्योहारों के मौसम से ठीक पहले, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेडने अपने महिला वस्त्र ब्रांड, डॉलर मिस्सीका नया फेस्टिव कलेक्शन लॉन्च किया है, जो एक रोमांचक विज्ञापन अभियान“मिस्सी ने बना दी जोड़ी”के साथ परफेक्ट परिधानों की जोड़ियों की शक्ति का उत्सव मनाता है.

नया कलेक्शनरिच फेस्टिव रंगों, फिगर को निखारने वाले फिट्सऔरवर्सेटाइल डिज़ाइन्ससे सुसज्जित है, जो आज की महिलाओं की स्टाइल की जरूरतों को पूरा करने के लिये बारीकी से तैयार किया गया है. स्टाइलिश ट्यूनिक, एलिगेंट कुर्तियों या कैज़ुअल टॉप्स के साथ मिलाकर पहनने परमिस्सी लेगिंग्सहर पहनावे को और आकर्षक बना देती हैं, जिससे वे इस सीजन के लिये ज़रूरी बन जाती हैं. यह अभियान एक नये, फैशन-फ़ॉरवर्ड फेस्टिव कलेक्शन को प्रस्तुत करता है, जो आराम, रंग और आधुनिक शैली को जोड़ता है.

“त्योहारों का मौसम अच्छा दिखने और अच्छा महसूस करने के बारे में है, और हमारे नये डॉलर मिस्सी कलेक्शन के साथ, हमने आराम और फेस्टिव आकर्षण का बेहतरीन संगम बनाया है. यह लॉन्च जीवंत रंगों, वर्सेटाइल स्टाइल्स और उस आत्मविश्वास का उत्सव है, जो परफेक्ट फिट से आता है. हमारा नया टीवीसी, जिसमेंडॉलर मिस्सी की ब्रांड एम्बेसडर यामी गौतमनज़र आ रही हैं, उस भावना को खूबसूरती से दर्शाता है, यह दिखाते हुए कि मिस्सी लेगिंग्स किस तरह हर फेस्टिव लुक को सहज आकर्षण के साथ पूरा करती हैं,” श्रीविनोद कुमार गुप्ता, प्रबंध निदेशक, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा.

अभियान के बारे में बात करते हुए, सुश्री यामी गौतम, ब्रांड एम्बेसडर, डॉलर मिस्सी ने कहा – “मैं ऐसी इंसान हूं जो हमेशा अपनी वॉर्डरोब को मिक्स और मैच करती हूं — एक दिन कुर्ति, अगले दिन एक हल्का टॉप. मुझे डॉलर मिस्सी लेगिंग्स के बारे में जो सबसे अच्छा लगता है, वह यह है कि वे हर बार बिल्कुल सही बैठती हैं. जब मैं आराम महसूस करना चाहती हूं और साथ ही अच्छे से तैयार भी दिखना चाहती हूं, तब ये मेरी पहली पसंद होती हैं. यही वह जादू है जिसका यह अभियान जश्न मनाता है.”
ब्रांड एम्बेसडरसुश्री यामी गौतमअभिनीत यह अभियान, “मिस्सी ने बना दी जोड़ी”,इस विचार को जीवंत करता है किमहान उत्सव की शुरुआत परफेक्ट जोड़ियों से होती हैऔर वह जोड़ी मिस्सी लेगिंग्स के बिना अधूरी है. परिवार के साथ सुकून भरे ब्रंच से लेकर पूजा के उत्सवों और शाम की महफ़िलों तक, यह कलेक्शन हर फेस्टिव पल को सहज एलिगेंस के साथ संवारने के लिये डिज़ाइन किया गया है.

लो लिंटास द्वारा संकल्पित, यह टीवीसी युवाओं की ऊर्जा को फेस्टिव आकर्षण के साथ मिलाता है, यह दिखाते हुए कि आधुनिक महिलाएं किस तरह आत्मविश्वास के साथ हर उत्सव में अपने पहनावों को सहजता से पेयर करती हैं. यह कलेक्शन349 रुपये से 1249 रुपयेकी कीमत में उपलब्ध है, जिससे यह सीजन के लिये स्टाइल, आराम और किफ़ायत का परफेक्ट संगम बन जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *