मुठभेड़ में दो नक्सली हलाक

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हॉट स्पॉट नेशनल पार्क एरिया में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की है. बीजापुर जिले में 2026 की पहली कार्रवाई में जवानों को सफलता मिली है. मट्टीमरका के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें अबतक दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. घटनास्थल से दो ऑटोमेटिक हथियार भी बरमाद किया जा चुका है. एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना पर अभियान शुरू किया. इसी दौरान उनका नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से सामना हो गया. सुबह से दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. घटनास्थल से दो AK47 राइफल भी बरामद किया गया है.
पापाराव के मारे जाने की सूचना
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी सफलता की खबर सामने आ रही है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में खूंखार माओवादी कमांडर पापा राव के मारे जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, पापा राव के साथ डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी ढेर हो गया है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। हिड़मा के बाद इन दोनों बड़े नक्सलियों का मारा जाना बस्तर में सुरक्षाबलों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना शेष है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सुकमा निवासी और 50 लाख रुपये के इनामी नक्सली पापा राव को जवानों ने मार गिराया है। यह ऑपरेशन जवानों के लिए बड़ी कामयाबी है क्योंकि पापा राव लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *